Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsचैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष 9 अप्रैल से शुरू, शुभ मुहूर्त में...

चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष 9 अप्रैल से शुरू, शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना


Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवरात्र हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। इस मौके पर खासकर शक्तिपीठ व देवालयों में धर्म अनुष्ठान होंगे। मंदिरों में रामायण की चौपाइयां गूंजेगी।

इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त नवरात्र के नौ दिन व्रत रखते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल रामनवमी तक रहेंगे। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध सस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि इस बार अश्व होगी मां की सवारी। चैत्र नवरात्र मंगलवार के दिन से शुरु हो रहे हैं। भागवत पुराण के अनुसार नवरात्र पर मां दुर्गा जब घोड़े की सवारी करते हुए आती हैं तो इसका असर प्रकृति, देश आदि पर देखने को मिलता है। क्षेत्र के कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर, चांदली स्थित हिंगलाज माता मंदिर में विशेषकर श्रद्धालुओं के हर वर्ष नवरात्र पर भीड़ रहती है।

यह है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

मंगलवार प्रतिपदा तिथि 9 अप्रैल को शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक मीन लग्न है। जबकि घट स्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 अभिजीत मुहूर्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d