Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpअबकी बार 400 पार के नारे गूंजे, मुख्यमंत्री ने बरसाए पुष्प, रोड...

अबकी बार 400 पार के नारे गूंजे, मुख्यमंत्री ने बरसाए पुष्प, रोड शो में दिखा उत्साह

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो


@आशीष बागड़ी (लाइव रिपोर्ट)

Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के समर्थन में शनिवार शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवली में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर उत्साह दिखा। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ अपेक्षाकृत बेहद कम रही।
मुख्यमंत्री शहर के मुख्य बाजार से रोड शो के माध्यम से लोगों का अभिवादन करते हुए निकले।

देवली। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान पीर बाबा के करीब रथ पर पुष्प बरसाती महिला भाजपा कार्यकर्ता।

5 बजकर 25 मिनट पर पेट्रोल पंप पहुंचे सीएम

शाम करीब 5:25 पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, भाजपा प्रत्याशी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के साथ पेट्रोल पंप चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने चौराहे पर बने स्टेज पर चढ़कर कार्यकर्ताओं व लोगों का अभिवादन किया तथा अगले ही मिनट “अब की बार 400 पार” भाजपा के रथ पर सवार हो गए। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह समेत नेता रथ में सवार हुए।

मुख्यमंत्री ने जगह देने को कहा

इस दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से रथ को जगह देने का आग्रह किया। पेट्रोल पंप से शुरू हुआ मुख्यमंत्री का रोड शो बैंक ऑफ़ बड़ौदा, स्टेट बैंक होते हुए पीर बाबा तिराहे पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री पर जेसीबी मशीन पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प बरसाए। यहीं पर मंच पर खड़ी बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी रथ के दोनों ओर हाथ पकड़ कर घेरा बनाए हुए थे। मुख्यमंत्री का रोड शो यहां से नगर पालिका, बस स्टैंड, छतरी चौराहा, अग्रसेन बाजार होते हुए ममता सर्कल पहुंचा। रथ में सवार मुख्यमंत्री स्वयं लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुष्प बरसा रहे थे।

बीजेपी की टैगलाइन बोलते रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री स्वयं अब की बार 400 पार तथा मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे। जिससे कार्यकर्ताओं में जोश उसका संचार हो गया। मुख्यमंत्री के देवली में हो रहे रोड शो को देखने के लिए शहर के बाजार शाम को बंद हो गए। लोगों ने सड़क किनारे पहुंच कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हुबहू देखा। इस दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल, उपजिला प्रमुख आदेश कवर, भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, विजय बैसला, पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, रमेश जिंदल, दिनेश गौतम, चंद्रवीर सिंह चौहान समेत लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर जिले के सभी थानों के प्रभारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तथा टोंक व मालपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक स्तर के भी कई अधिकारी मौजूद थे।

अपेक्षाकृत कम आई लोगों की भीड़

मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। रोड शो के तय कार्यक्रम शाम 4 बजे तक देवली व आसपास के 150 से 200 कार्यकर्ता ही मौजूद थे। इस अवधि तक कार्यकर्ताओं के बराबर पुलिस का जाप्ता थाहालांकि मुख्यमंत्री के आने के बाद यह भीड़ बढ़ गई। फिर भी अपेक्षा से कम थी। इसकी एक वजह यह रही की कॉलोनी के मार्गों को बैरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से लोग नहीं आ सके।

एक-एक वादा पूरा करेंगे- भजनलाल

रोड शो शहर के ममता सर्कल पहुंचा जहां मुख्यमंत्री ने रथ के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश दिख रहा है। इसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी की ओर से किया गया प्रत्येक वादा पूरा किया जाएगा। युवाओं के सपनों को बर्बाद करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। इस बार भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के सहयोग से एक बार फिर 25 सीटे जीती जाएगी।

फिर से प्रदेश में तथा पूरे देश में कमल खिलेगा। परीक्षाओं में नकल का ठेका लेने वाले लोगों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। जो लोगों ने उन पर भरोसा किया है। उसे पर वह खरा उतरेंगे। करीब 10 मिनट के भाषण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रवाना हो गए। इस दौरान देवली के नेताओं व कार्यकर्ताओं में महेश मंगल, शिवजीराम प्रतिहार, उमाशंकर खुटेटा, नवल किशोर चतुर्वेदी, सुनील सेठी, रजनीश दीपक, दीनबंधु नागर, दिनेश जैन, सांवरिया बैरागी, जितेंद्र चौधरी, रवि बलसोरा, राकेश ओसवाल, लोकेश सेन, छीतर डागर, सुमित गौतम, राजीव गोयल आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d