Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली नई मंडी में एफसीआई की ओर से गेहूं खरीद शुरू

देवली नई मंडी में एफसीआई की ओर से गेहूं खरीद शुरू


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नई मंडी परिसर देवली में शुक्रवार को एमएसपी पर गेंहू खरीद शुरू हो चुकी है।

इस दौरान मंडी सचिव कुलदीप मीना, गोपाल सिंह राणावत, जयसिंह, अशोक, किस्म निरीक्षक अरविंद कुमावत व भुगतान प्रभारी मनोज कुमार मीणा उपस्थित थे। पनवाड़ के किसान सोजी साहू व जगदीश साहू के द्वारा गेंहू की खरीद कर शाम तक उनके बैंक खाते में 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया। किस्म निरीक्षक अरविंद कुमावत ने बताया कि कुल 98 किसानो ने एमएसपी दर पर गेँहू बेचने के लिए खरीद केंद्र देवली पर पंजीकरण करवाया है। किसान जन आधार से पंजीकरण करवाकर 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से नया गेंहू बेच सकते है। जिसका भुगतान 48 घंटे मे किया जाएगा। किसान जन आधार कार्ड व गिरदावारी साथ लाकर नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर सुविधानुसार अपनी फसल 30 जून तक बेच सकते है।

किसान एफसीआई अधिकारी, ई मित्र या स्वय भी मोबाइल से http://mspproc.rajasthan.gov.in पर पंजीकरण कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d