Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceयह कैसी सीएम सुरक्षा, कई कॉलोनियों को ब्लॉक किया, भटक रहे हैं...

यह कैसी सीएम सुरक्षा, कई कॉलोनियों को ब्लॉक किया, भटक रहे हैं लोग


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर शनिवार को देवली दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा की वजह शहरवासियों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पुलिस व प्रशासन ने शहर के मुख्य कॉलोनियों के बाहर की ओर बैरिकेट्स बांध दिए।

हालत यह है कि लोग कॉलोनी में कैद होकर रह गए। जरूरी काम से जाने के लिए भी लोग भटक रहे हैं। यह स्थिति लोगों के लिए बेहद असुविधा पूर्ण हो रही है। लोगों ने बताया कि शहर के चर्च रोड तथा मुख्य मार्ग से जुड़ी कॉलोनी को बैरिकेट्स बांध दिए गए। जिसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोग अपने काम के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे। हालत यह है कि लोगों को जरूरी काम के लिए भी जाने के लिए अपने टू व्हीलर लेकर भटकना पड़ रहा है। खासकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल होने वाली विद्यार्थियों को महाविद्यालय तक पहुंचने में परेशानी हुई। लोग ऐसी सीएम सुरक्षा को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि कम से कम दो अथवा तीन गली के मोड ऐसे छोड़ने चाहिए। जहां पुलिसकर्मी नियुक्त हो तथा यातायात का प्रबंध कर सके। यदि कॉलोनी में किसी व्यक्ति की तबीयत भी खराब होती है तो एंबुलेंस के आने तथा रोगी को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी हो सकती है। सीएम की सुरक्षा के नाम पर लोग परेशान हो रहे हैं। इससे पार्टी का गलत संदेश जा सकता है।

लिहाजा उक्त प्रबंधन पर प्रशासन को पुन विचार करना चाहिए, ताकि लोग असुविधा का सामना नहीं करें। वही मुख्यमंत्री के आने से पूर्व यदि यातायात रोका जाए तो बात ठीक लगती है। लेकिन इससे घंटों पूर्व बंद करना कतई उपयुक्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d