Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveसीएम के देवली दौरे ने भरे सड़कों के जख्म...

सीएम के देवली दौरे ने भरे सड़कों के जख्म…

सुधरी व्यवस्था, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी भी होंगे शामिल


Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को देवली दौरे पर आ रहे सीएम भजनलाल के पहुंचने से पहले शहर की जख्मी सड़कों पर मरहम लगा दिया गया। हालांकि यह प्रयास दिखावे का है, लेकिन कहीं ना कहीं आमजन भी इसका फायदा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का देवली में रोड शो है। दरअसल मुख्यमंत्री जरिए हेलीकॉप्टर सीआईएसएफ हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे देवली के पेट्रोल पंप चौराहे से धान मंडी चौराहे तक रोड शो करेंगे। उक्त रोड शो में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी भी शिरकत करेंगे। इसके माध्यम से भाजपा नेता पार्टी प्रत्याशी को मतदान देने की अपील करेंगे। इसे लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क पर हुए गड्ढे भर दिए गए। यह जख्म चर्च रोड व शहर के मुख्य मार्ग में थे। जिन्हें फिलहाल भर दिया गया।

इसी तरह शहर के मुख्य मार्ग, पेट्रोल पंप चौराहा, जयपुर रोड, छतरी चौराहा समेत क्षेत्र से ठेला विक्रेताओं को हटा दिया गया। इसके अलावा चर्च रोड की सभी गलियों को लकड़ी की बल्लिया लगाकर सीएम सुरक्षा के तहत ब्लॉक कर दिया गया। उधर, देवली थाने के बाहर आसपास के सभी पुलिस थानों का जाप्ता पहुंच चुका है, जो जल्दी ही सीएम की सुरक्षा में लगाया जाएगा। इसी तरह पुलिस में प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सीएम प्रोटोकॉल में लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d