Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा की ओर से राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन को पूरे प्रदेश में सोमवार को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया।
इस दौरान देवली शहर मंडल ने भी विभिन्न सेवा कार्य किए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गौशाला में सेवा कार्य किया। इसके बाद उपजिला चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहयोग किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता और जिला सहायक औषधि नियंत्रक प्रहलाद मीणा ने दीप जलाकर किया।
‘सेवा दिवस’ पर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, राकेश ओसवाल, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, भाजपा नेता महेश मंगल, प्रमोद मंगल, शिवजीराम प्रतिहार, मंत्री मुकेश मीणा, हेमलता दाधीच, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, नन्द सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष सुनील सेठी, कुलदीप सेन, सुरेश अग्रवाल, महेश मंगल, कुनाल साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



