Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी व जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित हुआ।
शिविर की शुरुआत उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार ने माँ सरस्वती का माल्यार्पण व अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। यहां उपखंड अधिकारी ने गत माह ऑपरेशन हुए रोगियों को नि:शुल्क चश्में वितरित किए। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नैत्र रोगियों को जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि कैम्प में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत बंसल ने विभिन रोगो की जांच कर 73 रोगियो को परामर्श दिया है। इनमें में से 27 का रोगियों का चयन हुआ, जिनका मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल जयपुर में किया जाएगा। रोगियों को दवाईयां पट्टियाँ, चश्मा, भोजन, ठहराव निशुल्क व्यवस्था होगी। भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापस लाने की व्यवस्था भी होगी। रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा। जिसमें आंखों की चेकिंग कर पट्टियां खोलकर निर्देश देकर व दवाईयां डाली जाएगी।

शिविर में शिवजीराम प्रतिहार, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक कुमार विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार सावर, कन्हैयालाल लुनिवाल, घीसालाल टेलर, राजेंद्र जिंदल, नवल जांगिड़ आदि ने सेवाएं दी है।


