Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविकास रथ अभियान की तैयारी, समीक्षा बैठक ली

विकास रथ अभियान की तैयारी, समीक्षा बैठक ली


Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखण्ड अधिकारी कार्यालय देवली में सोमवार को एसडीओ रूबी अंसार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में अंसार ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने यहां बताया कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उपखण्ड देवली में 18 से 25 दिसम्बर तक विकास रथ अभियान का संचालन होगा, जिसमें जागरूकता रथ का प्रदर्शन प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाएगा और 25 दिसम्बर को नगरपालिका देवली में समापन होगा। साथ ही 16 से 24 दिसम्बर तक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जाना है।

देवली उपखण्ड में कुल 14 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत मुख्यालय हैं, जिनमें आवां में 16 को, घाड में 17 को, फूलेता एवं बोसरिया में 18 को, धुवाकलां एवं नगरफोर्ट में 19 को, बंथली एवं देवडावास में 20 को, चांदली एवं पनवाड में 22 को, राजमहल एवं पोल्याडा में 23 को तथा नासिरदा एवं मालेडा में 24 दिसम्बर को ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d