Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा शहर मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भाजपा शहर मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, विधायक राजेंद्र गुर्जर और जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान से मुलाकात की।

इसी तरह अभिभाषक संघ अध्यक्ष ललित चौहान के नेतृत्व भी अधिवक्ताओं ने देवली में एडीजे कोर्ट खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने देवली के सर्वांगीण विकास से संबंधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें प्रमुख मांगों को आगामी बजट घोषणाओं में शामिल करने का आग्रह किया गया है। मांग पत्र में पुरानी कृषि मंडी परिसर के व्यावसायिक उपयोग, नए रिको क्षेत्र की स्थापना, मौजूदा रिको में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और बस स्टैंड के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया है। शहर मंडल ने उपजिला अस्पताल की क्षमता 150 बेड करने, नवीन महिला महाविद्यालय की स्थापना, राजकीय कॉलेज में प्राणी शास्त्र को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने और विद्यालयों में नए कक्षा-कक्ष व पुस्तकालय निर्माण की मांग की है।

इसके साथ ही देवली में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय खोलने, 22 करोड़ की पेयजल योजना के वर्क ऑर्डर जारी करने, नेकचाल तालाब की पाल की मरम्मत और आस्था के केंद्र बोयडा गणेश जी मंदिर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया गया है। इस दौरान भाजपा नेता शिवजीराम प्रतिहार, शहर महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, आरपी धाकड़, सुनील सेठी, अजय सिंह और मुकेश मीणा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d