Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsभाषायी मानचित्र सर्वेक्षण आमुखीकरण कार्यशाला संपन्न

भाषायी मानचित्र सर्वेक्षण आमुखीकरण कार्यशाला संपन्न


Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में कार्यालय जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा टोंक के निर्देशानुसार नगर पालिका स्तरीय भाषायी मानचित्रण सर्वेक्षण की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला हुई।

कार्यशाला में निपुण भारत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा प्रथम में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों एवं अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को घर की मातृभाषा में अध्ययन अध्यापन कराया जाना है। कार्यशाला में शाला दर्पण पर सर्वे को ऑनलाइन करने के बारे में बताया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार द्वारा इंटरएक्टिव बोर्ड के माध्यम से दी गई। इस दौरान हिंदी भाषा शिक्षाविद संतोष शर्मा, महावीर बडगूजर, अंग्रेजी भाषा शिक्षाविद अशोक कुमार शर्मा ने स्थानीय भाषा एवं स्थानीय बोलियां की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी से अर्जुन लाल रेगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर से आशा मीणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंजर बस्ती से टीना वर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवपुरा से शिवकरण ने भाग लिया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d