Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गावड़ी पंचायत के कालानाडा बालाजी मंदिर परिसर में 23 दिसम्बर सुबह 10 बजे से सरसों की तुड़ी (चारा) की खुली नीलामी होगी।
कालानाडा निवासी सांवरिया धाकड़ ने बताया कि इस बार भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि तुड़ी की नीलामी से प्राप्त पूरी राशि बालाजी मंदिर के निर्माण कार्य में लगाई जाएगी। इस संबंध में पूर्व में मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें नीलामी की तिथि और प्रक्रिया तय की गई। इस नीलामी से करीब 15 से 20 लाख रुपए की आय होने की उम्मीद है।




