(हेल्थ न्यूज)
Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम् हॉस्पिटल में अब मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के लिए उच्च स्तरीय न्यूरो सर्जरी की नियमित सेवाएँ मिलेगी। जबकि पहले यह सेवा हर सप्ताह केवल शुक्रवार को ही मिल रही थी।
यहां न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिन्दल (गोल्ड मेडलिस्ट एमएस एमसीएच न्यूरोसर्जरी, एसएमएस जयपुर) अपनी सेवाएँ देंगे। डॉ. जिन्दल को एंडोस्कोपिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी के साथ-साथ न्यूरो इंटरवेंशन का अनुभव प्राप्त है। अस्पताल में मरीजों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। जिनमें 1.5 T एमआरआई है, अगले महीने तक एमआरआई की जांच यहां शुरू हो जाएगी। वहीं 32 स्लाइस सीटी स्कैन, और ईईजी (मिर्गी जांच) जैसी मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल में नसों की कमजोरी की जांच (NCV) और वेंटिलेटर युक्त आईसीयू, ऑपरेशन, इमरजेंसी की रेगुलर सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।



