Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमानक लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई व एक्स्पोज़र विजिट हुआ

मानक लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई व एक्स्पोज़र विजिट हुआ


Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, देवली में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में 19 एवं 20 दिसंबर को स्टैंडर्ड क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत मानक लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई।

कार्यक्रम का संचालन स्टेंडर्ड क्लब के मेंटर शिक्षक राजेश गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को बीआईएस, मानक क्लब तथा भारतीय मानकों के महत्व की जानकारी दी। दोनों कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रधानाचार्य नवरतन मित्तल उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को मानकीकरण की उपयोगिता एवं बीआईएस केयर एप के प्रभावी उपयोग के बारे में में अवगत कराया। प्रतियोगिताओं में स्टैंडर्ड क्लब के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

विद्यार्थियों ने कोटा में किया औद्योगिक भ्रमण

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के 70 विद्यार्थियों का दल व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत ‘एक्सपोज़र विजिट’ के लिए औद्योगिक नगरी कोटा पहुँचा। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी और ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कोटा में सिंचाई विभाग प्रशिक्षण केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक लसाड़िया ने उन्हें संस्थान की कार्यप्रणाली और औद्योगिक प्रशिक्षण के अनुभवों से रूबरू करवाया। विद्यार्थियों ने कोटा बैराज, ऑक्सीजन पार्क और विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों का भ्रमण कर प्रयोगात्मक जानकारी हासिल की।

पीएम श्री योजना के अंतर्गत इस भ्रमण के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक ट्रेड हेतु 20-20 हजार रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। दल में सुरेंद्र सिंह नरूका, महावीर प्रसाद बडगुर्जर सहित प्रशिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d