Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मकर संक्रांति के पुण्य पर्व पर शहर में बुधवार को जैन समाज की संस्थाओं द्वारा जीव सेवा के प्रकल्प चलाए गए।
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति देवली के तत्वावधान में 25 से 30 महिलाओं ने सार्वजनिक गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। इसी प्रकार वर्धमान स्थानकवासी ओसवाल समाज देवली की ओर से भी मकर संक्रांति पर परोपकार के कार्य किए गए। समाज के योगेश श्रीमाल ने बताया कि जीव सेवा की परंपरा को निभाते हुए गणेश रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ गौशाला और जयपुर-कोटा बाईपास स्थित मां बीजासन गौशाला में समाज की ओर से दो-दो क्विंटल चारा डलवाया गया। साथ ही दोनों गौशालाओं के प्रबंधन को 1100-1100 रुपए की नकद राशि दान राशि भेंट की गई।




