Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के सत्यनारायण अध्यक्ष बने

विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के सत्यनारायण अध्यक्ष बने


Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध में देवली तहसील परिसर के बाहर चल रहे धरने के 23 वें दिन बुधवार को राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें सत्यनारायण सरसड़ी को अध्यक्ष, धनराज मीणा को कोषाध्यक्ष, सुनीता मीणा को सचिव, विजय लक्ष्मी जांगिड़ ,सतीश वर्मा, अर्पित जोशी, सत्यनारायण शर्मा, केसरलाल मीणा, यादराम मीणा, जयवीर मीणा, राजबहादुर वर्मा, अमर सिंह मीणा, पांचू लाल मीणा को उपाध्यक्ष तथा कालूराम कुमावत, रतनलाल हाडा, रायबहादुर, हरलाल मीणा, प्रह्लाद जांगिड़, सुरेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह सांडला को संरक्षक बनाया है।

जबकि कुलदीप सिंह राणावत डाबर कलां को संगठन मंत्री, दुर्गा लाल खींची को उपमंत्री, बंशीलाल को संयोजक, सुरेश मीणा, उदाराम कीर, बाबूलाल मीणा व इंद्रसिंह मीणा को प्रचार मंत्री, बाबूलाल मीणा को विधि सलाहकार, रामसिंह मीणा, देवराज गुर्जर, मनोज मीणा, सुरेंद्र बैरवा व कुलदीप मीणा को प्रवक्ता चुना गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d