लोगों ने किया दान पुण्य
Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि इससे पहले सुबह 10 बजे तक शहर में पतंगबाजी नहीं हो पाई।
इसकी वजह यह रही कि शहर में सोमवार देर रात कोहरा छाया रहा। यह कोहरा सुबह 10 बजे बाद जाकर छटा। तब जाकर युवक, युवतियों और बच्चे घर की छतों पर चढ़ सके। सुबह 10।बजे बाद बच्चों और युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। शहर के तेली मोहल्ला, घोसी मोहल्ला, पटेल नगर, एजेंसी एरिया, विवेकानंद कॉलोनी, जनता कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी, कीर मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती समेत क्षेत्र में पतंगबाजी का क्रेज देखा गया। युवाओं ने फिल्मी गीतों के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। दिनभर वो काटा रे, अलग है, की आवाज़ आती रही। महिलाएं भी पतंगबाजी में आगे रही।
वही शहरवासियों ने उत्तरायण पर्व पुण्य भी किया। महिलाओं ने परस्पर सुहाग और श्रृंगार की सामग्री भेंट की। इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, चप्पल, जूते आदि दिए गए। शहर की सार्वजनिक गौशाला समेत मां बीजासन गौशाला और श्री सांवरिया सेठ गौशाला समिति में भी लोगों ने गायों को हरा चारा डाला। दान पुण्य का दौर भी पतंगबाजी की तरह पूरे दिन चला रहा।



