Sunday, September 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमतदान स्थल पर रहेगा "सुरक्षा घेरा", पालिका के सामने चलेगा वन-वे

मतदान स्थल पर रहेगा “सुरक्षा घेरा”, पालिका के सामने चलेगा वन-वे

कजोड़ी देवी-बनवारी लाल बैरवा आमने-सामने


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय देवली की सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका सभा भवन में होगा।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने वाली कजोड़ी देवी का कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा से सीधा मुकाबला होगा। नवनिर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका के सामने से गुजरने वाली सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए वन-वे व्यवस्था रहेगी। इसके तहत नगर पालिका से सटी सड़क पर राजू जूस सेंटर के पास पहला बैरिकेड लगाया जाएगा, जबकि दूसरा बैरिकेड नगर पालिका के सामने वाले कट पर लगाया जाएगा। इसी मार्ग पर उपखंड अधिकारी सरकारी निवास के बाहर तथा गौरव मेडिकल के पास भी बैरिकेड लगाए जाएंगे।

मतदान के दौरान नगर पालिका से सटी सड़क पर आवागमन नियंत्रित रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिस द्वारा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात नियंत्रण की भी व्यवस्था की गई है। वहीं 22 सितंबर को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए इसी दिन नामांकन दाखिल किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के पास 18 के बहुमत का आंकड़ा पूरा है। वही पार्टी के पास जीते हुए निर्दलीय प्रत्याशी भी है। लिहाजा भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here