Sunday, September 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेजा दशमी : देहलवाल जी महाराज के आज रात्रि जागरण व कल...

तेजा दशमी : देहलवाल जी महाराज के आज रात्रि जागरण व कल भरेगा मेला


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेजा दशमी पर क्षेत्र के ग्राम सिरोही स्थित श्रीदेहलवालजी महाराज के स्थान पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत रविवार रात रात्रि जागरण तथा 21 सितंबर को वार्षिक मेले का आयोजन होगा।

मेले और जागरण में उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर श्री देहलवाल जी महाराज सेवा समिति ने उपखंड अधिकारी देवली को पत्र लिखकर पर्याप्त पुलिस जाप्ता एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। समिति के पत्र में बताया गया कि सिरोही में आयोजित होने वाले जागरण व मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाना आवश्यक है।

समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और आवागमन की सुचारू व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर पुलिस जाप्ता लगाया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकें। इसी तरह समीप के ऊंचा गांव में स्थित तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में भी रविवार रात भजन संध्या होगी। जबकि सोमवार को यहां भी मेले का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here