Sunday, September 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला व उसके देवर पर हमला, कुल्हाड़ी से वार कर फोड़ा सिर

महिला व उसके देवर पर हमला, कुल्हाड़ी से वार कर फोड़ा सिर


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में एक महिला और उसके देवर पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सावर के नापाकाखेड़ा निवासी पीड़िता निरमा कुमारी मीणा ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह नापाकाखेड़ा में गत 18 सितंबर को खाना खाकर लौट रही थी।

तभी राजू, अमित, पिंटू और 10 से 12 अन्य लोगों ने अचानक उनकी गाड़ी को घेरकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पीड़िता और उसकी छोटी बच्ची को जबरन गाड़ी से नीचे उतारने की कोशिश की और गाली-गलौज की। आरोप है कि इसी दौरान पीड़िता के देवर सांवरा मीणा के सिर पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़िता व उसके परिजनों को मौके से बचाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन का देवली में स्वागत हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here