Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार सुबह नगर पालिका परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा के पार्षद मतदान स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
अब तक भाजपा की प्रेम देवी, नीलू जैन, सुमित्रा सेन और महेंद्र रेगर नगर पालिका मतदान स्थल पहुंच चुके हैं। पार्षदों के पहुंचने के साथ ही नगर पालिका परिसर में चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है। भाजपा के शेष पार्षदों के भी मतदान स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से कजोड़ी देवी और कांग्रेस की ओर से बनवारी लाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया नगर पालिका सभा भवन में संपन्न होगी। वही नगर पालिका के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। इस दौरान कांग्रेस पार्षद रामनिवास मीणा और भाजपा के संजय सिंहल के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर तकरार हुई।
मीणा ने कहा कि जब उनके प्रत्याशियों की गाड़ी पार्किंग की ओर खड़ी हुई तो भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी कार्यालय के बाहर क्यों खड़ी है।


