Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को नारी शक्ति टीम के सहयोग से तीन मनचले युवकों को गिरफ्तार किया है, जो स्कूल के आसपास बाइक लेकर घूम रहे थे। वही शांतिभंग कर रहे थे।
हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने रोहित पुत्र मदनलाल मीणा निवासी दौलता मोड, नंदकिशोर पुत्र गंगाराम मीणा निवासी बोरड़ा व विकास पुत्र गोपाल लाल निवासी दौलता मोड को गिरफ्तार किया है। यह तीनों जने दो अलग-अलग बाइकों पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में घूम रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर तीनों जनों को शांति बनाकर गिरफ्तार किया है। उधर, सोमवार सुबह पोहे बेचने वाले युवक खुशराज मीणा पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक चंद्रभान मीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंद्रभान मीणा ने पीड़ित युवक खुशराज के गले पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था।
मामले में पीड़ित के मौसा पारलिया थाना सावर निवासी सुरेंद्र पुत्र जगदीश मीणा ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि आरोपी चंद्रभान सिंह ने चश्मे की बात को लेकर खुशराज का गला काट दिया।


