देवली गांव, गांवड़ी व बीजवाड़ स्कूल
Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में वार्षिक उत्सव एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच भंवर लाल कुमावत, संयोजक प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना के सानिध्य में हुआ।
इसमें छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, भामाशाहो का सम्मान किया गया। इस मौके पर विभिन्न दानदाताओं द्वारा 9 हजार रूपए नकद राशि एवं सेवानिवृत्त अध्यापक लादूलाल टेलर द्वारा कूलर भेंट किया गया। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने दी।
महात्मा गांधी स्कूल में भी हुआ आयोजन
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव में सोमवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश जैन व अध्यक्षता एसीबीईओ प्रधानलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर मंडल महामंत्री अंकित डाबर, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह मीणा, आरएसएस के खंड कार्यवाहक नीरज सिंहल, उप प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रश्मि जायसवाल, एसएमसी सदस्य तुलसीराम वर्मा आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। अतिथियों ने उत्साहवर्धन के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि सरपंच बजरंग लाल धाकड़ व अध्यक्ष प्रधानाचार्य दयालराम मीणा थे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, उपसरपंच नाथूलाल कलवार, प्रहलाद हाडा, शाला विकास समिति भामाशाह रामलाल धाकड़ मौजूद थे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुत किए। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन संजय सोहेल ने किया। वही शाला विकास समिति के सचिव रवि शंकर मीणा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उप प्राचार्य सीताराम मीणा ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।



