पुलिस ने परिवादी से कहा, मेले में भी देख लेना
Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के देवली गांव निवासी एक ग्रामीण की शुक्रवार दोपहर एक साथ 9 बकरियां चोरी हो गई। यह वारदात उस वक्त हुई, जब ग्रामीण खुद पानी पीने और बकरियों के लिए पानी लेने के लिए पास की फैक्ट्री में गया था।
मामले में ग्रामीण सत्यनारायण कुम्हार पुत्र नंराराम कुम्हार ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी सत्यनारायण कुम्हार ने बताया कि वह प्रतिदिन अपनी बकरियां चराने रीको एरिया में जाते हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे करीब अपनी 15 बकरियों के साथ रीको क्षेत्र में थे। इस दौरान वे स्वयं पानी पीने के लिए चले गए तथा आते वक्त बकरियों के लिए भी पानी लेते आए। इस दौरान करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल में पीछे से उनकी 9 बकरियां चोरी हो गई। यह देखकर सत्यनारायण घबरा गया। उसने आसपास बकरियों की तलाश की तो पता नहीं लगा। सत्यनारायण ने बताया कि महज 15 मिनट के भीतर उनकी 9 बकरियां चोरी हो गई। जबकि 6 वही चर रही थी। क्षेत्र में आसपास ढूंढने के बाद जब बकरियों का पता नहीं लगा तो उन्होंने शाम 5 बजे देवली थाने में रिपोर्ट दी है। देवली पुलिस के अनुसार फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने ड्यूटी ऑफिसर व हेडकांस्टेबल शिवराज को रिपोर्ट दी तो उन्होंने कहा कि एक बार टोंक लगने वाले मेले में भी देख लेना, हो सकता है चोर मेले में बेचे गए हो।
इस संबंध में हेड कांस्टेबल शिवराज कहना है कि तो रिपोर्ट मिल चुकी है। फिलहाल जांच कर रहे हैं। उन्होंने परिवादी को मेले में जाने के लिए, तब कहा जब स्वयं परिजन यह अंदेशा जाता रहे थे कि चोर मेले में भी बेच सकते हैं। परिजनों ने कहा, तब उन्होंने मेले में देख लेने की बात कही। जबकि परिवादी का कहना है कि उन्होंने इस तरह की कोई बात नहीं कही।


