कॉलेज में सीट पर बैठे वक्त तबीयत हुई थी खराब
Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हंसराज मीणा पुत्र जोधाराम मीणा की शनिवार शाम 6 बजे मौत हो गई। जबकि इससे पहले दोपहर पौने दो बजे कॉलेज में अपनी सीट पर बैठे वक्त ही हंसराज की तबीयत खराब हुई थी।
कॉलेज के कर्मचारियों की सूचना के अनुसार हंसराज मीणा पौने दो बजे करीब अपने चेंबर की सीट में बैठे हुए थे। इस दरमियान उनकी तबीयत खराब हुई तथा वह अचेत हो गए। कॉलेज कर्मचारी तथा व्याख्याता उन्हें देवली चिकित्सालय में लेकर आए। जहां जांच किए जाने के बाद चिकित्सक ने स्थिति नाजुक होने के चलते जयपुर रैफर कर दिया गया। बताया गया कि हंसराज को हृदयघात हुआ था। जहां शनिवार शाम 6 बजे करीब हंसराज मीणा ने जयपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। लेखाधिकारी की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा महाविद्यालय स्टाफ में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हंसराज शहर के जयपुर रोड स्थित प्रताप नारायण कॉलोनी में रहते हैं। जिनका अंबापुरा कॉलोनी के शमशान में अंतिम संस्कार किया गया है। उनका एक पुत्र रशिया में एमबीबीएस कर रहा हैं।



