Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माघ माह की पूर्णिमा पर दूनी कस्बे के कंजर बस्ती सत्यनारायण मंदिर रोड पर होली का डंडा रोपा गया है। पं दिनेश कुमार ने बताया कि होली का डंडा रोपा गया, जो 24 मार्च को होली का दहन के साथ दहन होगा। होली का डंडा रोपने के साथ ही प्रतिदिन संध्या में इसकी पूजा अर्चना की जाएगी।
काव्य पाठ से देंगे विनय अंजलि
देवली। संत शिरोमणि व युगपुरुष आचार्य विद्यासागर को 25 फरवरी की रात काव्य पाठ के माध्यम से विनयांजलि दी जाएगी। सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने बताया कि उक्त काव्य पाठ पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रात सवा 7 बजे से शुरू होगा। इसमें कवि शहनाज हिंदुस्तानी समेत अन्य कवियों की ओर से काव्य पाठ कर युग पुरुष आचार्य विद्यासागर को विनयांजलि अर्पित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर में भी सर्व समाज की ओर से आचार्य को विनयांजलि अर्पित की जाएगी। यह आयोजन रविवार दोपहर एक बजे मंदिर परिसर में होगा।



