Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsबच्चों को संस्कारवान बनाएं, ब्राइट एकेडमी व राजस्थली में हुआ वार्षिक उत्सव

बच्चों को संस्कारवान बनाएं, ब्राइट एकेडमी व राजस्थली में हुआ वार्षिक उत्सव

नन्हे मुन्ने बच्चों के कार्यक्रमो ने मोहा मन


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित ब्राइट एकेडमी सेकेंडरी स्कूल में शनिवार रात वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित हुआ। समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

वार्षिक उत्सव समारोह की शुरुआत विद्यालय संस्थापक रामगोपाल जेतवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। इसके बाद अतिथियों का सम्मान प्रधानाध्यापक कमल कुमार जैन ने किया। विद्यालय डायरेक्टर सुनीता जेतवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य पर परंपरागत वेशभूषा पहनकर विद्यार्थियों ने नृत्य किया। इस दौरान सामूहिक नृत्यों ने अभिभावकों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों व बच्चों से बाल्यकाल से ही संस्कार देने की बात कही। समारोह में कई प्रकार के सांस्कृतिक व सामाजिक संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित हुए।

बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतिया

शहर के एजेंसी एरिया गुर्जर मोहल्ला स्थित राजस्थली स्कूल प्रशिक्षण वेलफेयर सोसायटी में भी शनिवार को 10 वां एनुअल डे कार्यक्रम हुआ। यहां मुख्य अतिथि सरपंच खेमराज मीना, सरपंच सुनील मीना व विशिष्ट अतिथि पार्षद सत्यनारायण सरसडी, यज्ञेश दाधीच व आनंदी लाल मीना थे।

यहां स्कूल के निदेशक कुलदीप वैष्णव के पिता दशरथ वैष्णव ने अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने समारोह के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। संस्था प्रधान कुलदीप वैष्णव ने आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के क्रियाकलापो की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d