Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति के विकास एवं कल्याण के लिए शुक्रवार को नगरपालिका देवली सभागार में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 2 महिला लाभार्थियों को प्रथम किस्त की जारी की गई। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिला सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा इन कर्मचारियों का सम्मान किया गया। उत्कृष्ठ महिला सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र सौपे गए। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के निबन्ध लेखन में विजेता बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। उपखण्ड कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी दुर्गेश शर्मा ने स्वीप गतिविधियों के तहत ईवीएम का प्रदर्शन कर मतदान की प्रक्रिया बताई व रंगोली बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष नेमीचन्द जैन, पार्षद रामनिवास मीणा पार्षद, ईओ पवन कुमार शर्मा, अल्ताफ हुसैन कनिष्ठ सहायक, उमेश कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह शक्तावत आदि थे।


