Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के निवारिया निवासी एक व्यक्ति ने कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने का गुरुवार शाम यहां थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला बजरंग लाल पुत्र पोलूराम बैरवा निवासी निवारिया ने दर्ज कराया। इसमें बताया की गत 5 मार्च दोपहर 3:30 बजे उसका चचेरा भाई राजू लाल बाइक से देवली की ओर से वापस गांव आ रहा था। उसके साथ घासी व शांति देवी भी बाइक पर बैठी हुई थी। गोपीपुरा के करीब नेशनल 52 पर पहुंचते ही पीछे से एक मारुति कार ने उनकी बाइक को लापरवाहीपूर्वक चलाकर टक्कर मार दी। हादसे में तीनों जने घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस 108 के जरिए देवली चिकित्सालय में लाया गया। रिपोर्ट में बताया कि हादसे में राजूलाल के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे जयपुर रैफर कर दिया गया था। जहां राजू लाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गत बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मारुति कार चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है तथा राजूलाल की जान गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




