केसर माता मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन
Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक की बैठक रविवार को दौलता मोड़ स्थित केसर माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से पनवाड़ निवासी महावीर प्रसाद माली को अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद माली उनियारा खुर्द ने की। संरक्षक प्रहलाद तलाईच उनियारा खुर्द ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल धोलास्या भीलवाड़ा की अनुशंसा पर महावीर माली को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही नई कार्यकारिणी में प्रहलाद की तलाईच को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।
इस दौरान समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, तहसील स्तर पर माली समाज छात्रावास के लिए भूमि आवंटन करवाने, लाइब्रेरी निर्माण, प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने, संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाने एवं गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन समेत प्रस्तावों पर सहमति बनी। कार्यक्रम में टोंक जिले के पनवाड़, बंथली, लाम्बाहरिसिंह का लांबा, उनियारा, झाड़ली एजेंसी, दुर्गापुरा, ऊंचा, देवपुरा, दूनी, देवली शहर एवं देवली गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 15 दिनों में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया।
यहां छगनलाल, मुकेश कुमार, शिवराज, राजेश, प्रहलाद, बाबूलाल, रामरतन, रामकिशन, चांदमल, नंदलाल, शंकर, प्रेमचंद, रामराज, कैलाश, हरिशंकर, सुखदेव, बजरंग, रंगलाल, उदालाल, कानाराम, सीताराम माली (ऊंचा) एवं भैरूलाल देवली सहित कई उपस्थित थे।


