Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस्लाम धर्म के पांच अहम स्तंभों में से एक ‘रोजा’ के पवित्र महीने का इंतजार खत्म हो गया है। देश के हैदराबाद में माह मुबारक का चांद नजर आने के बाद अब देवली सहित पूरे देश में गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा।

मुकद्दस महीने की शुरुआत के साथ ही बुधवार रात से मस्जिदों में विशेष नमाज ‘तरावीह’ का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। समाज के सेकेट्री हारून अंसारी के अनुसार इस मुबारक मौके पर अल अंसार मस्जिद के पेश इमामकारी हिदायतुल्लाह खान ने शहरवासियों को रमजान की मुबारकबाद पेश की है। उन्होंने इस पाक महीने में इबादत करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया है। चांद दिखाई देने की तस्दीक होते ही मुस्लिम बस्तियों में खुशी की लहर है। मस्जिदों पर भी लाइटिंग से सजावट की गई है। गुरुवार से मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा रखेंगे।



