Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने टोंक जिले में संस्कृत स्कूलों में खेल मैदान, चारदीवारी निर्माण, भूमि आवंटन सहित की विधानसभा में मांग उठाई हैं।
विधायक ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से मांग उठाते हुए कहा कि टोंक जिले में ऐसे कौनसे संस्कृत विद्यालयों में खेल मैदान, चारदीवारी निर्माण नहीं है तथा सरकार उन स्कूलों के खेल मैदानों की चारदीवारी करवाने का क्या विचार रखती हैं, जिस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि टोंक जिले में संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत 55 विद्यालय है, जिनमें से 33 संस्कृत विद्यालय शरीफनगर, अलीगढ़, ढ़िकोलिया, नगरफोर्ट, पुनर्वास कॉलोनी छान व महुआ, संदेडा फार्म, देवपुरा, रानोली, मीनो की बोरखंडी, मुर्तजानगर, यज्ञ के बालाजी टोंक, सरकावास, बोटुंदा, देवली शहर, नासिरदा, करीरिया, निवाई, शिवपुरा दत्तवास, बड़ की ढाणी जुगलपुरा, दौलतपुरा, बैरवा ढाणी खरेडा बुजुर्ग, पुराना खेड़ा, बावड़ी सोडा, टोरडी, राजपुरा, पचेवर, डिग्गी, किरावल, मोरला, मीनो की ढाणी बनेठा, दुर्गापुरा गांवड़ी तथा विजयगोविंदपुरा स्कूल में खेल मैदान नहीं है।
विधायक राजेंद्र गुर्जर द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न के लिखित उत्तर देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि सरकार उक्त चारदीवारी विहीन खेल मैदानों की चारदीवारी निर्माण करवाने का विचार रखती हैं। इस संबंध में संस्था द्वारा समय-समय पर स्थानीय प्रशासन एसडीएम, जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित किया हैं।


