Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessउद्योग रत्न' से सम्मानित होंगे शहर के 4 विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी

उद्योग रत्न’ से सम्मानित होंगे शहर के 4 विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी


Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आगामी 20 फरवरी को जिले के उन उद्योगपतियों को ‘उद्योग रत्न’ से नवाजने जा रहा है। जिन्होंने व्यापार और सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

सम्मान सूची में देवली के प्रमुख उद्योगपति नवल मंगल का नाम शामिल है, जिनकी कंपनी मेट्रोकेम मेटल पाउडर्स आज यूके और यूएसए सहित देशों में उत्पाद निर्यात कर रही है। व्यापार के साथ ही उन्होंने ई-रिक्शा दान करने और कोरोना काल में ऑक्सीजन बैंक जैसी सेवाओं से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसी तरह देवली के उद्योगपति गजेंद्र जिंदल को भी उद्योग रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

स्टोन इंडस्ट्री के मालिक गजेंद्र जिंदल ने स्टोन व्यवसाय में अपनी कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके इस वैश्विक विस्तार और औद्योगिक योगदान को देखते हुए संस्था उन्हें सम्मानित कर रही है। शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से मोहित मंगल और बीएल जैन को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। मोहित मंगल ने महज 13 बच्चों से स्कूल की शुरुआत कर आज हजारों विद्यार्थियों के लिए कॉलेज और फार्मेसी संस्थान खड़े किए हैं।

वहीं देवली के बीएल जैन स्वास्तिक लिफ्ट एंड शिफ्ट के माध्यम से पावर प्रोजेक्ट्स के लिए भारी मशीनरी और प्री-कास्ट सीमेंट उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d