Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल निवासी व पत्रकार बनवारी लाल वर्मा के हमले के दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को श्री रेगर समाज विकास समिति देवली ने राज्यपाल के नाम देवली एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीना को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि मीडियाकर्मी बनवारी लाल गत 23 फरवरी की रात बनास नदी में हो रहे अवैध बजरी खनन व परिवहन का कवरेज करने गए थे। पत्रकार यहां अपना कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहा था। लेकिन इससे गुस्साए बजरी माफियाओं ने उन पर वापस लौटते वक्त जानलेवा हमला किया। जिसमें बनवारी लाल के दोनों पैर में एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वही रिपोर्ट में नामजद आरोपी होने के बावजूद अभी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में बजरी खनन माफिया पर कारवाई करने, हमले के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा सजा दिलाने, माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।


