Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 8 व 9 की गलियों में गत एक पखवाड़े से गंदे व दूषित पानी की जलापूर्ति हो रही है। लगातार हो रही गंदे पानी की आपूर्ति से कॉलोनीवासी परेशान हो चुके हैं।
कॉलोनीवासी सुरेश कुमार टेलर, कन्हैयालाल सोनी, जगदीश सेन, जयकुमार जैन, गोविंद शर्मा, ओम प्रकाश सेन आदि ने बताया कि जगदीश धाम रोड स्थित घास भैरू वाली गली से लेकर यहां गणेश रोड की ओर ताराचंद गुप्ता के शोरूम तक कि उक्त गली में पिछले 15 दिनों से मतमटमैला व गंदा पानी आ रहा है। जिसे पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जलदाय विभाग को सूचना दी, लेकिन सोमवार को एक कर्मचारी जानकारी लेने जरूर आया। उसके बाद समस्या निस्तारण का कोई आता-पता नहीं है।
तेली मोहल्ला में लगी आग, नुकसान हुआ
शहर के तेली मोहल्ला में सोमवार दोपहर खाली भूखंड में रखे कचरे व लकड़ियों में आग लग गई। जिसकी तपन से आसपास के लोगों को नुकसान हुआ है। दमकल केंद्र की सूचना के अनुसार यह भूखंड भैरू साहू का बताया गया है। जिस पर लकड़ियां व कचरा आदि भरा हुआ था। जिसमें आग लग जाने से ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी।
पास के एक मकान में आग की तपन से खिड़कियों के शीशे खराब हो गए। इसी तरह कूलर आदि भी जल गए। सूचना पर नगर पालिका केंद्र के कर्मचारी नीरज चौधरी व दिनेश गुर्जर दमकल समेत पहुंचे तथा एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


