Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सकल जैन समाज देवली के तत्वावधान में रविवार रात पटेल नगर स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व धर्मशाला परिसर में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के लिए विनयांजलि सभा हुई।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह आयोजन पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी द्वारा हुआ। इसमें अंतराष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी, हाड़ौती भाषा के हास्य, व्यंग्य कवि गौड़ व भजन गायक सोनू मोदी ने अपनी काव्य प्रस्तुति द्वारा आचार्यश्री के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व देवली शहर के नागरिकों की ओर से आचार्य के चित्र सम्मुख पंचपरमेष्ठी अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं सर्वसाधु के प्रतीक स्वरूप पांच दीपक प्रज्वलित किए गए। इसके बाद महामंत्र णमोकार का जाप किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत मंत्री का स्वागत किया
दूनी में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, कन्हैया लाल मीणा, पूर्व विधायक अजीत मेहता आदि का कस्बे के बस स्टैंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता उदय लाल गुर्जर, मनोज शर्मा आदि थे।


