Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsशिविर की तैयारी, दिव्यांगों को मिलेंगे नि:शुल्क उपकरण

शिविर की तैयारी, दिव्यांगों को मिलेंगे नि:शुल्क उपकरण


Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा मनीष आयरन एंड सेनेटरी, बनवारी लाल नोरतमल, बड़जात्या सेनेटरी टाइल्स, भारत विकास परिषद शाखा देवली के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग शिविर की तैयारी को लेकर बैठक हुई।

परिषद के सचिव जिनेंद्र बिलाला ने बताया कि यह शिविर 28, 29 फरवरी व एक मार्च को महावीर दिगंबर जैन मंदिर देवली में लगेगा। लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर ही होगा। यहां आने वाले लाभार्थी को अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट व आधार कार्ड की एक-एक फोटो प्रति साथ लानी होगी। कैम्प में 100 ट्राई साइकिल, 50 व्हीलचेयर, 100 बैसाखी, अपंग के लिए छड़ी, कैलीपर कृत्रिम हाथ, 250,कान की मशीन सहित जयपुर फुट (कृत्रिम पैर) शिविर स्थल पर ही लगाए जाएंगे। शिविर व्यवस्थापक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा के पारस जैन, नीरज जैन, हुकुम टेलर, संरक्षक बनवारी लाल गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, परिषद अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, सचिव पंकज जैन, दामोदर प्रसाद माहेश्वरी, केकड़ी शाखा के अध्यक्ष महेश मंत्री, सचिव दिनेश वैष्णव, कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी आदि प्रचार प्रसार में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d