Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपेंडेंसी देख उखड़े कलक्टर, सहायक विकास अधिकारी को दी चार्टशीट

पेंडेंसी देख उखड़े कलक्टर, सहायक विकास अधिकारी को दी चार्टशीट

पंचायत हर घर नल कनेक्शन मे गबन की जांच


Jahazpur News 26 फरवरी (आज़ाद नेब) जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को तहसील एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्मिकों को पेंडेंसी कार्य नहीं रखने एवं ऑफिस के कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के 100 दिवसीय कार्य-योजना अनुरूप कार्य नहीं करने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने पंचायत समिति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी कन्हैया लाल तावड़ा की टेबल पर एक महीने से भी ज्यादा की पेंडेंसी देखकर उखड़ गए ओर सभी फाइलों की कॉपी लेकर सहायक विकास अधिकारी को चार्टशीट देने का आदेश दिया। इस दौरान कार्यवाहक तहसीलदार सत्यनारायण आचार्य, विकास अधिकारी पुरुषोत्तम लाल शर्मा मौजूद थे। रावतखेड़ा ग्राम पंचायत के लोगों ने सरपंच पुत्र एवं ग्राम विकास अधिकारी पर पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत रावतखेडा के ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच पुत्र मिलकर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार कर रहे है। ग्राम पंचायत में वर्ष 2023-24 के लिए टेण्डर नही खोला गया। फिर भी सरपंच पुत्र व ग्राम विकास अधिकारी मिलकर मनचाही फर्म के बिल लगाकर सरकारी राशि का गबन कर रहे है।

साथ ही कीचड निस्तारण, ग्रेवल मिठाई टेन्ट आदि के नाम पर लाखों रुपयो का गबन किया गया है। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी बन्नालाल रेगर का गत 23 जनवरी को ही स्थानान्तरण होने के बाद भी लाखों रुपयो का फर्जी बिलों का भुगतान किया है और लोगो से रुपए लेकर पट्टे जारी किए। जिन पर सरपंच की जगह सरपंच पुत्र के हस्ताक्षर किए गए है। पुर्व में भी सरपंच पुत्र द्वारा जल जीवन मिशन योजना में हर घर नल कनेक्शन के नाम पर रसीदे काटकर पंचायत खाते में जमा न करवाकर गबन किया। जिसकी पूर्व में जिला कलक्टर को दी गई शिकायत की जांच विकास अधिकारी द्वारा की गई। जांच में लगभग 6 लाख 98 हजार 900 रुपए का गबन किया जाना सामने आया था। लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते आगे कार्रवाई नही की गई। इस प्रकरण की भी जांच किए जाने की मांग की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d