Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित क्षेत्र में शब-ए-बारात का पर्व मुस्लिम धर्मावलंबियों ने धार्मिक भावना के मनाया। इस दौरान धर्मावलंबियों ने अपने ब्रह्मलीन पूर्वजो के लिए कब्रिस्तानों पर जाकर के फ़ातिहा पढ़ी।
साथ ही ब्रह्मलीन आत्माओं के लिए दुआ की। मौलाना दिलकश रज़ा खान ने बताया कि इस्लामी हिजरी सन के आठवे महीने शाबान माह की 15 वी शब को शब ए बारात होती है। इस रात का बड़ा महत्व है। इस मौक़े पर कब्रिस्तान, दरगाहों, मस्जिदों, मजारों आदि पर रोशनी सहित साफ सफाई की गई। साथ ही कई जगह शबीना आदि का आयोजन हुआ। यहां प्रार्थना की गई। जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं कुरआन ख़्वानी सहित कई आयोजन हुए। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन बाद मुबारक माह रमज़ान शुरू होगा। यह पर्व आगाज ए रमज़ानुल मुबारक हैं। इस पर्व पर वतन की खुशहाली, अमन, चेन की दुआ की गई।



