Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमुख्य मार्ग बना ग्रामीणों के लिए आफत, नाली की मांग

मुख्य मार्ग बना ग्रामीणों के लिए आफत, नाली की मांग


Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवगठित ग्राम पंचायत नयागांव के सतवाड़ा का मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाल है। राजमहल-संथली मार्ग को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क दशकों पहले बनी थी।

जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर डामर का नामोनिशान मिट चुका है और गहरे गड्ढों ने राहगीरों का चलना दूभर कर दिया है। ग्रामीण परशुराम जाट समेत ने बताया कि उचित जल निकासी और नाली निर्माण न होने से मार्ग पर हमेशा कीचड़ जमा रहता है, जिससे वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है और क्षेत्र में दुर्गंध के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि जनहित में जल्द गुणवत्तायुक्त नई सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि राहगीरों को इस नरकीय स्थिति से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d