Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडिजिटल लाइब्रेरी शुरू : समाज की पहल से मिलेगी सुविधा

डिजिटल लाइब्रेरी शुरू : समाज की पहल से मिलेगी सुविधा


Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रैगर विकास समिति नासिरदा द्वारा संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का शुक्रवार को श्री रेगर धर्मशाला में समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। इस पहल से समाज के छात्र-छात्राओं को अध्ययन की सुविधा होगी।

अध्यक्ष रेगर विकास समिति देवली मोहनलाल ठागरिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक गोपाल लाल वर्मा ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। लाइब्रेरी में वर्तमान में 20 छात्र-छात्राओं के बैठने की आधुनिक व्यवस्था है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रामभज वर्मा, महेंद्र मंडरावलिया, महेंद्र बांसोटिया, यादवराय बदलोटिया, अंबालाल मौर्य, बुद्धि प्रकाश दबकिया, चौथमल करवलिया, बिहारी लाल जगरवाल, चांदमल दबकिया, समेत मौजूद रहे। गोपाल लाल वर्मा ने लाइब्रेरी के लिए 51 हजार 500 रुपए की सामग्री (कुर्सियां, कूलर, अलमारी) भेंट की और आगामी हॉल निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। यहां समिति सदस्य राजेंद्र डडवाडिया, अंबालाल, बंशीलाल, कुलदीप, चंदाराम, जगदीश, बद्रीलाल, सोनू, दामोदर लाल, सतेन्द्र, आशीष व महेंद्र कांसोटिया ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कांसोटिया ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d