Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअक़ीदत के साथ अदा हुई 'अलविदा जुमे' की नमाज़

अक़ीदत के साथ अदा हुई ‘अलविदा जुमे’ की नमाज़


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रमज़ान के अंतिम जुमे ‘जुमातुल विदा’ पर शुक्रवार को देवली शहर और आसपास की मस्जिदों में इबादत का विशेष उत्साह दिखाई दिया।

समाज के प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश व हारून अंसारी ने बताया कि इसे लेकर शाही जामा मस्जिद में हाफ़िज़ कारी अमान रज़ा संभली, अल अंसार मस्जिद में कारी हिदायतुल्लाह खां, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह खान और सीआईएसएफ मस्जिद में हाफ़िज़ मुकीम रज़ा ने नमाज़ अदा करवाई। इसी प्रकार कोटा-अजमेर बाईपास मस्जिद में हाफ़िज़ रहबर रज़ा, प्रताप नगर की गौसिया मस्जिद में हाफ़िज़ शाहिद रज़ा और देवली गांव की मस्जिद में मौलाना शमीउल्लाह रज़ा ने नमाज़ अदा करवाई।

नमाज़ के बाद इमाम हाफ़िज़ अमान रज़ा ने कहा कि इस्लाम में जुमा हफ़्ते की ईद के समान है। उन्होंने समुदाय से अपील की कि ईद की खुशियों में समाज के वंचित और निर्धन तबके को भी शामिल करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d