Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ दशा माता का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखा गया।
She News : मोनिका गुजरात में सिविल जज बनी
अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत रखा और सामूहिक रूप से एकत्रित होकर पूजा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर दशा माता की कथा सुनी। वहीं परिक्रमा कर और कच्चे सूत का डोरा बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। विशेष परंपरा के तहत महिलाओं ने दशा माता को आटे से बने सांकेतिक गहने भी भेंट किए, जो इस व्रत की विशिष्ट पहचान है। घर-परिवार की सुख-शांति के लिए महिलाओं ने अपने से बड़ी महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।



