Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर क्षेत्र के धुंवाला निवासी मोनिका मीणा ने सफलता हासिल करते हुए गुजरात न्यायिक सेवा में सिविल जज पद पर चयनित होकर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दरअसल मोनिका मीणा असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी ठाणे में तैनात पेमाराम मीणा की पुत्री हैं। मोनिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का पल बताया है।


