Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र के निवारिया स्थित 33 केवी जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत व रखरखाव को लेकर 25 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बीसलपुर के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि इस मेंटेनेंस कार्य के चलते सबस्टेशन के अधीनस्थ आने वाले पोल्याडा, चाँदली, निवारिया, सिरोही, सारदडा एवं इनके आसपास के सभी क्षेत्रों की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रखी जाएगी।



