मौजूदा देवली तहसीलदार हुए सेवानिवृत्ति
Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धुंआ कलां की नायब तहसीलदार मेघा गुप्ता अब अग्रिम आदेशों तक देवली के तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।

इसे लेकर जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में बताया कि देवली के तहसीलदार दिनेश कुमार पारीक गत 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। लिहाज़ा, अग्रिम आदेशों तक नायब तहसीलदार धुंआ कलां, देवली तहसीलदार के पद का अतिरिक्त कार्य भी संपादित करेंगी।


