Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को विधिक जानकारी भी दी

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को विधिक जानकारी भी दी

Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के प्रशासक सुनील कुमार मीणा ने कक्षा 5, 8, 10 और 12 के टॉपर विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों के साथ उनके अभिभावकों और सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने मेधावियों को शील्ड, दुपट्टा और माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पीईईओ हंसराज मीणा सहित अशोक शर्मा, सत्यनारायण शेरवाल, राहुल शर्मा और रूपसिंह मीणा समेत मौजूद थे।

विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवली में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक बनाना रहा। मुख्य अतिथि न्यायिक अधिकारी हर्ष मीणा ने छात्रों को साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सुझाव व शिकायत पेटिका स्थापित की गई, ताकि विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता मिल सके।

तालुका विधिक सेवा समिति सचिव विजय गौड़ ने भी विद्यार्थियों को सजग नागरिक बनने और कर्तव्यों के पालन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विधिक नियमों की जानकारी प्राप्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d