Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वीप कार्यक्रम के तहत मानव धर्म बहुदिव्यांग विद्यालय देवली की ओर से सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया।
प्रतियोगिता में मतदान से सम्बन्धित रोचक और संदेशप्रद स्लोगन लिखकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने “मतदान हमारा अधिकार है” का संदेश दिया। उन्होंने संदेश दिया कि हर दिव्यांग व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए। मानसिक दिव्यांग व बधिर छात्र-छात्राओं शिक्षण-प्रशिक्षणाथियों के लक्ष्मीबाई समूह, ज्योतिबाई फूले समूह प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार पन्नाधाय समूह तृतीय स्थान पर रहा। प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने सभी छात्र, छात्राओं को आम चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखापाल सत्यनारायण सेन, कॉर्स कॉर्डिनेटर जगतबहादुर यादव, अभिजीत यादव, अंशु शर्मा, कृष्णा देवी, विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत, विवेक टांक, मनोज गुर्जर, शिवराज गुर्जर, कोमल शर्मा, उर्मिला गौतम, उपासना गुर्जर, किरण वैष्णव, नरेश कुमार मीणा, प्रमोद कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल सैनी, त्रिलोक कुमार बंशीवाल आदि थे।


