जिला शिक्षा अधिकारी ने किया रोपां बालिका विद्यालय मे औचक निरीक्षण
Jahazpur News 11 जनवरी (आज़ाद नेब) मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अरूणा गारू ने सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रोपां ब्लॉक जहाजपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य विद्यालय में उपस्थिति थे। उनकी विद्यालय में उपस्थिति के बावजूद विद्यालय में कार्यरत ज्योति मेहता, सुमित्रा तिवारी, सुनिता अग्रवाल, कौशल्या मीणा अध्यापिकाएं एक ही कक्ष में भोजन करती हुई पाई गई। जबकि उनके कालांश अध्यापन के लिए लगे हुए थे। विद्यार्थी कक्षाओं के बाहर इधर-उधर घूम रहे थे। यह अत्यंत गंभीर एवं खेदजनक तथा अपने राजकीय उत्तरदायित्व निर्वहन का स्पष्ट उल्लंघन है। इन चारों अध्यापिकाओं को तत्काल प्रभाव से इस विद्यालय से हटा कर मुख्यालय ब्लॉक कार्यालय जहाजपुर में किया गया। संबंधित संस्था प्रधान को इन्हे तत्काल उक्त कार्यालय के लिए कार्यमुक्त कर आगामी दिवस से ही उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पाबंद करने को कहा। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जहाजपुर को निर्देशित किया कि इन कार्मिकों के विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए गए।



