1280 वीं रैंक मिली
Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के आंवा निवासी मेहुल सेन ने जेईई एडवांस में 1280 सीआरएल रैंक हासिल की है। इससे पहले मेहुल ने जेईई मेन में 99.79 परसेंटाइल प्राप्त करके 3270 सीआरएल रैंक हासिल की थी।
जिसके बाद मेहुल ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया। जेईई एडवांस की परीक्षा गत 18 मई को हुई और इसका परिणाम सोमवार को आया है। मेहुल ने यह उपलब्धि बारहवीं तक सेल्फ स्टडी और बारहवीं के बाद एक वर्ष तक कोटा में रहकर कोचिंग संस्थान में पढ़कर प्राप्त की है। मेहुल के पिता डॉ. अशोक सेन पशु चिकित्सा अधिकारी हैं और माता रोशनी सेन अध्यापिका हैं। यह परिवार आवा के निवासी हैं, जो फिलहाल टोंक में रहता है। बता दे कि जेईई एडवांस की सफलता के बाद ही आईआईटी में प्रवेश मिलता है।


