Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमॉडल स्कूल में प्रवेश शुरू, कृषि महाविद्यालय का विजिट किया

मॉडल स्कूल में प्रवेश शुरू, कृषि महाविद्यालय का विजिट किया


Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के लिए प्रवेश शुरू हो चुके है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि जिला स्तर से गठित प्रवेश समिति की ओर से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी।

इच्छुक विद्यार्थी 24 जून तक सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक स्कूल से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। गणित एवं जीव विज्ञान के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र भरकर 24 जून तक जमा करा सकते हैं। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से कक्षा 10 में 66.50 फीसदी न्यूनतम अंक एवं अन्य बोर्ड से 72.2 फीसदी न्यूनतम अंक अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। रिक्त सीटों पर शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं 27 जून को सभी चयनित विद्यार्थियों की सूची चस्पा की जाएगी।

शिविरार्थियों ने किया कृषि महाविद्यालय का भ्रमण

स्काउट के अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर में मंगलवार को शिविरार्थियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय का भ्रमण किया। स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि 75 शिविरार्थियों के दल ने विभिन्न किस्म के पौधों की जानकारी ली। पशुधन कॉलेज की लैब में पशु कंकाल तंत्र देखा। ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर अनिल गौतम ने बताया कि पशुधन कॉलेज में पशुओं के रखरखाव, खानपान और दुग्ध उत्पादो के प्रबंधन से संबंधित जानकारी शिविरार्थियों ने प्राप्त की।

साथ ही स्थानीय प्रबंधन द्वारा विभिन्न किस्म की वनस्पतियों, औषधीय पौधों और फसलों की विभिन्न किस्म संबंधी जानकारी भी शिविरार्थियों को दी गई। दल ने यहां खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए। दल के साथ ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, प्रियंका जैन, मीमांसा शर्मा, भावना शर्मा थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d